फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पता पूछने के बहाने प्रिंसिपल की पत्नी के गले से झपटी सोने की चेन, वारदात सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
पता पूछने के बहाने प्रिंसिपल की पत्नी के गले से झपटी सोने की चेन, वारदात सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन

आईटीआई के पीछे मॉडर्न कॉलोनी में जिम से बेटी के साथ लौटी महिला संग हुई वारदात
पुलिस ने दो अज्ञात युवकों पर किया केस दर्ज, फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
आईटीआई के पीछे स्थित मॉडर्न कॉलोनी में पता पूछने के बहाने स्नेचर निजी स्कूल के प्रिंसिपल की पत्नी अनु शर्मा के गले से सोने की चेन झपट ले गए। महिला अपनी बेटी के साथ जिम से स्कूटी पर घर लौटी थी, तभी बाइक पर सवार होकर दो युवक आ गए। एक युवक बाइक से उतरकर महिला से पता पूछने लगा, तो दूसरे युवक ने बाइक को स्टार्ट रखकर मोड़ा। जैसे ही महिला की ध्यान भटका आरोपी युवक महिला के गले से चेन झपटकर बाइक पर फरार हो गया। घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने बाइक सवार दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मॉडर्न कॉलोनी अनु शर्मा ने बताया कि उसके पति नवनीत शर्मा कॉलोनी में निजी स्कूल के प्रिंसिपल हैं। बुधवार सुबह वह जगाधरी वर्कशॉप रोड स्थित अमर मार्केट में अपनी बेटी के साथ जिम गई थीं। सुबह 11.25 बजे वे दोनों स्कूटी पर जिम से घर लौटीं। वह स्कूटी से उतरकर घर के गेट के पास पहुंचीं ही थीं कि काले रंग की बाइक पर दो युवक आए। बाइक चलाने वाले ने हेलमेट पहना हुआ था। पीछे बैठा युवक बाइक से उतरकर उनके पास आया और समीर नाम के व्यक्ति का पता पूछा। तब तक दूसरे आरोपी ने बाइक मोड़ ली। उसने युवक से पूछा कि समीर क्या करता है, तो युवक ने बताया कि उनका शहनाई का काम है। उसका ध्यान भटकते ही युवक ने उसके गले से चेन झपट ली और बाइक पर बैठकर भाग निकला। यह पूरी घटना उनके घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। गांधी नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर बाइक सवार दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


सीसीटीवी में नजर आया एक आरोपी
दोनों आरोपी सीसीटीवी फुटेज में नजर आए हैं। बाइक चलाने वाले युवक ने हेलमेट रखा हुआ था। उसने लाल रंग की कमीज और काले रंग की पेंट पहनी हुई थी। दूसरे युवक ने ब्लू जींस व लाइट ब्लू टीशर्ट पहनी थी। पीछे बैठे युवक का चेहरा साफ नजर आ रहा है। फुटेज में आरोपी महिला से कुछ सेकेंड बातचीत करता है। इसके बाद जैसे ही उसका मुंह घूमता है, आरोपी गले से चेन झपट लेता है।

पता पूछने के बहाने पहले भी हो चुकी है कई स्नेचिंग :
महिलाओं से पता पूछने के बहाने फर्कपुर व शहर यमुनानगर व शहर जगाधरी थाना क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों में पहले भी कई स्नेचिंग की घटनाएं हो चुकी हैं। स्नेचर बाइक पर आते हैं, एक आरोपी बाइक स्टार्ट रखता है और दूसरा घर के बाहर खड़ी महिलाओं से पता पूछता है। जैसे ही ध्यान भटकता है, आरोपी युवक चेन या मोबाइल झपटकर फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश शुरू :
मॉडर्न कॉलोनी में महिला से हुई स्नेचिंग के मामले में दो अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- एएसआई सतपाल सिंह, इंचार्ज, गांधी नगर चौकी, थाना फर्कपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें