मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाने पर एक युवती से गैंगरेप का मामला दर्ज हुआ। पीड़ित युवती ने बताया कि एक अप्रैल को वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि रात्रि में मोहल्ले का एक युवक अपने दो साथियों के साथ उसके घर पर पहुंचा। गेट खटखटाने पर उसने दरवाजा खोल दिया। तीनों युवकों ने उसे पिस्टल के बल पर आतंकित कर गैंगरेप किया। घटना की जानकारी पुलिस को देने पर आरोपी तेजाब फेंकने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद युवती ने कोर्ट के आदेश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।