फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीदा चौकी में पुलिस कर्मियों पर हमला करने के दो और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीदा चौकी पर हमले के दो और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। हमीदा पुलिस चौकी में तोड़फोड़ कर पुलिस कर्मियों पर हमला करने के दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में अभी तक पांच आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी बग्गा फरार है।
विज्ञापन

हमीदा चौकी इंचार्ज मेम सिंह ने बताया कि शहर पुलिस को सोमवार देर शाम सूचना मिली थी कि हमीदा चौकी में पुलिस कर्मियों पर हमला कर साथी को छुड़ाने के आरोपी हमीदा निवासी शैंटी और दिलीप हमीदा हेड के पास घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को मौके से काबू किया। आरोपी अमित उर्फ मित्तवा, हैप्पी और रमन को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी बग्गा समेत अन्य आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें