फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से गैंगरेप प्रकरण में संलिप्त थे पांच आरोपी, चार ने किया था रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से गैंगरेप में संलिप्त थे पांच आरोपी, चार ने किया था रेप
विज्ञापन

तीन आरोपियों की गिरफ्तारी कर एसपी ने प्रेसवार्ता कर किया खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
जठलाना के एक गांव में धर्मशाला में किशोरी से चार आरोपियों ने दुष्कर्म किया था। पूरे प्रकरण में पांच आरोपी संलिप्त थे। तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना को अंजाम धर्म व जात पात के द्वेष के चलते नहीं दिया गया। यह खुलासा सोमवार को एसपी राजेश कालिया ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में किया। एसपी ने कहा कि स्पेशल केस की तरह मामले की जांच की जा रही है। महिला व जठलाना थाना के अलावा डिटेक्टिव स्टाफ की टीम जांच में लगी है। फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एसपी कालिया ने बताया कि 21 अप्रैल की दोपहर को जठलाना क्षेत्र की एक महिला यमुनानगर स्थित महिला थाना में पहुंची थी। यहां उन्होंने शिकायत दी थी कि 19 अप्रैल की रात को गांव के मेहरलाल उर्फ मेल्लू, विकास उर्फ काला ने अपने अन्य साथियों के साथ घर में घुस कर, उसकी बेटी के मुंह पर कपड़ा बांध कर अगवा करके ले गए और गांव के बाहर सुनसान धर्मशला में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में आईपीसी की धारा 365, 452, 506 व छह पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी। रविवार देर रात पुलिस ने जठलाना से मामले में अन्य आरोपियों में शामिल जठलाना निवासी यशवीन उर्फ भूरा, दानिश उर्फ बट्टू व संजू उर्फ संजीव उर्फ फरमान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि वारदात में चार से अधिक आरोपी शामिल हैं। इनमें मेहरलाल उर्फ मेल्लू, विकास उर्फ काला, यशवीन उर्फ भूरा व दानिश ने किशोरी से दुष्कर्म किया था। जबकि संजू उर्फ संजीव उर्फ फरमान ने दुष्कर्म नहीं किया। वह बाहर खड़ा रहा। बचे हुए दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


एसपी बोले, घिनौना कृत्य, नहीं बख्शा जाएगा कोई :
एसपी कालिया ने कहा कि जठलाना क्षेत्र में धर्मशाला में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म घिनौना कृत्य है। ऐसा करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। मामले में महिला थाना पुलिस, जठलाना थाना के अतिरिक्त डिटेक्टिव स्टाफ मामले में कार्रवाई कर रही है। पीड़िता का परिवार सुरक्षित है। गांव में शांति का माहौल है। वहां पर किसी प्रकार की अफरा तफरी व भय का माहौल नहीं है।

कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं :
एसपी ने कहा कि ग्रामीण पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट हैं। गांव के जिन दो युवकों पर केस दर्ज किया गया है। उनका पूर्व का कोई बड़ा आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। गांव से पता चला है कि ये युवक गांव में आवारागर्दी करते थे। मामले की अभी हर पहलू को देखते हुए जांच की जा रही है। जो भी तथ्य उजागर होंगे उनके आधार पर ठोस कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

धर्मस्थल में नहीं, सूनसान धर्मशाला में हुआ दुष्कर्म
एसपी कालिया ने बताया कि घटना स्थल के पास एक छोटा सा धर्मस्थल भी बना हुआ है, लेकिन दुष्कर्म धर्मशाला में किया गया, धर्मस्थल में नहीं। धर्मशाला का दरवाजा न होने के कारण कोई भी व्यक्ति किसी भी समय आ जा सकता है। सूनसान धर्मशाला के आस पास घास फूस उगी है और कुछ ईंटें भी रखी हुई हैं। लाइट की व्यवस्था नहीं है। रात को अंधेरा और सूनसान स्थान होने के कारण यहां पर लोगों का आना जाना बहुत कम है। इसी का फायदा आरोपियों ने उठाया है। एसपी ने कहा कि इस प्रकरण को किसी अन्य घटना से जोड़ कर न देखा जाए और न ही इस घटना को कोई जातीय रंग दिया जाए।
विज्ञापन

दो आरोपी छह महीने पहले हुए थे बालिग
गैंगरेप के दो आरोपी छह महीने पहले ही बालिग हुए थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी दानिश व भूरा की उम्र साढे़ 18 साल है। वहीं, सामने आए पांचवें आरोपो संजू उर्फ संजीव उर्फ फरमान की उम्र साढे़ 21 साल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें