फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजीतपुर रोड पर डंपर की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रणजीतपुर रोड पर डंपर की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन

बिलासपुर (ब्यूरो)। बिलासपुर-रणजीतपुर रोड से पैदल गुजर रहे युवक (19) की डंपर की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर समेत फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव छलौर निवासी सचिन ने बताया कि वह रणजीतपुर के समीप गणपति स्टोन क्रशर के समीप खड़ा था। इस दौरान गांव का साहुल पैदल रणजीतपुर की ओर जा रहा था। तभी सामने से तेज रफ्तार डंपर ने साहुल को कुचल दिया। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने साहुल को घायलावस्था में निजी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिलासपुर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें