फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुन्नी से गला घोंट महिला की हत्या, गन्ने के खेत में झाडिय़ों व गन्ने के पतों में छिपा मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चुन्नी से गला घोंट महिला की हत्या, गन्ने के खेत में झाड़ियों व गन्ने के पत्तों में छिपा मिला शव
विज्ञापन

- गांव मंडेबर की घटना, मृतका के मुंह व सिर पर चोट के निशान
- रविवार शाम को पति के साथ बरसीन काटने खेत में गई थी महिला
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
खेत में बरसीन काटने गई महिला की उसी की चुन्नी से गला घोंट कर हत्या कर दी गई। महिला का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। शव को झाड़ियों और गन्ने के पत्तों से छिपाने का प्रयास किया हुआ था। मृतका के गले में चुन्नी बंधी हुई थी और मुंह व सिर पर भी चोट का निशान थे। पुलिस ने महिला के पति के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
मंडेबर निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्होंने गांव से कुछ दूरी पर हरनौल रोड पर ससौली निवासी संदीप से जमीन ठेके पर ली है। रविवार को वह अपनी पत्नी परमजीत (44) के साथ बरसीन लेने खेत में गए थे। काटी हुई बरसीन साइकिल पर लेकर वह घर आ गया। जबकि उसकी पत्नी लकड़ियां लेनेे खेत के दूसरी तरफ चली गई। काफी देर तक परमजीत घर नहीं आई तो परिजन उसे ढूंढते हुए खेत में पहुंचे। लेकिन वह नहीं मिली। वे रात भर उसे तलाशते रहे। सोमवार सुबह बरसीन के खेत के पास गन्ने के खेत में परमजीत का शव मिला। उसके सिर व मुंह पर चोट के निशान थे और गले से चुन्नी बंधी हुई थी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। फर्कपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मौके पर फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचाया।
विज्ञापन


महिला के शव पर डाले हुए थे झाड़ियां व गन्ने के पत्ते :
मृतका के बेटे सचिन ने बताया कि सोमवार सुबह जब वे खेत में तलाश के लिए गए। वहां पर गन्ने के खेत के पास उनकी मां की रुमाल पड़ी मिली। जिसके बाद उन्होंने गन्ने के खेत में उसकी तलाश की। इस दौरान खेत के अंदर गन्नों के बीच में उनकी मां का शव पड़ा था। शव के ऊपर झाड़ियां व गन्नों के पत्ते डाले हुए थे। वहीं पास के एक गेहूं के खेत में एक पुरुष की चप्पल पड़ी थी।
विज्ञापन


थाना फर्कपुर प्रभारी सुभाष चंद्र का कहना है अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि महिला की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या की गई है। रेप की कोई आशंका नहीं है। पोस्टर्माटम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें