फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के लॉकर से चोरी किया 20 तोले सोना व नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक के लॉकर से 20 तोले सोना और नकदी चोरी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। एसबीआई की मंडी स्थित शाखा में एक महिला के बैंक लॉकर से एक शातिर ने लाखों रुपये का सोना और नकदी उड़ा ली। मामले का खुलासा होने पर महिला ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मंडी स्थित शाखा में बैंक में लॉकर है। वह अपना लॉकर आपरेट करती रही। इस दौरान उन्हें पता चला कि दो लोगों ने मिलीभगत कर उनके लॉकर से बीस तोले सोना और नकदी उड़ा ली है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तेजपाल उर्फ सोनू निवासी अशोक विहार अंबाला सिटी को काबू किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। वहां से उसका दो दिन का पुलिस रिमांड मंजूर हो गया। इस मामले में संलिप्त एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें