फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के प्रयास मामले में सात साल की सजा काट कर आए बुजुर्ग ने आठ साल की बच्ची से की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म के प्रयास में नौकरी गई, सजा काटी, बाहर आया तो बुजुर्ग ने बच्ची से की छेड़छाड़
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किया 10 पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज, गिरफ्तार कर भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। फर्कपुर की एक कॉलोनी में बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में जेल से सात साल की सजा काट कर आए बुजुर्ग (60) ने शनिवार देर शाम को आठ साल की बच्ची से छेड़छाड़ की। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर रविवार शाम को आरोपी के खिलाफ 10 पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले रेलवे विभाग में कर्मचारी था। करीब आठ साल पहले बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने पर आरोपी को रेलवे से निकाल दिया गया था। इसके बाद कोर्ट ने उसे सात साल की सजा सुनाई थी।
थाना फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में कॉलोनी निवासी ने बताया कि उसकी आठ वर्षीय बेटी पहली कक्षा में पढ़ती है। 17 मार्च की शाम वह घर के बाहर खेल रही थी। तभी रामनगर निवासी 60 वर्षीय सेवा राम उसकी बेटी को 10 रुपये देकर अपने साथ एक खाली प्लॉट में ले गया। बेटी जब काफी देर तक घर पर नहीं पहुंची तो उन्होंने उसकी तलाश की परंतु उसके बारे में कुछ भी पता नहीं चला। शाम के समय उनके पड़ोस में रहने वाला एक युवक अपने कुत्ते को घुमाने के लिए रेलवे यार्ड की तरफ गया हुआ था। तभी उसने एक खाली प्लॉट में झाड़ियों के पीछे से किसी बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनी। आवाज सुनकर वह वहां गया तो उसने देखा कि सेवा राम बेटी के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। सूचना मिलते ही फर्कपुर थाना से एएसआई बलिंद्र सिंह व अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपी सेवा राम के खिलाफ पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


आठ साल पहले भी बच्ची से किया था दुष्कर्म का प्रयास
पुलिस के अनुसार, आरोपी सेवाराम ने आठ साल पहले भी फर्कपुर क्षेत्र की सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया था। उस समय आरोपी रेलवे में तैनात था। आरोपी पर बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का केस दर्ज होने के बाद रेलवे ने उसे नौकरी से निकाल दिया था। इसके बाद कोर्ट ने सेवाराम को मामले में दोषी करार देते हुए सात साल की सजा सुनाई थी। तबसे सेवाराम जेल में था। कुछ माह पूर्व ही वह जेल से बाहर आया था। जेल से बाहर आने के बाद भी फिर से बच्ची के साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन


आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
फर्कपुर थाना के एएसआई बलिंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी सेवाराम को रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी कुछ माह पूर्व ही बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास मामले में जेल से सात साल की सजा काट कर आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें