फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी हथियार से सिर फोड़ ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की हत्या, टिंबर दुकान में खून से लथपथ मिला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
भारी हथियार से सिर फोड़ ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की हत्या, टिंबर दुकान में खून से लथपथ मिला युवक
विज्ञापन

- मंगलवार रात सहारनपुर से पॉपलर से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर यमुनानगर आया था चालक
- बुरी तरह से फोड़ा हुआ था चालक का सिर, मुंह पर भी चोटों के निशान
सहारनपुर के ननहेडा निवासी अब्बास के रूप में हुई शिनाख्त, अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
सहारनपुर से पॉप्लर की लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आए चालक की हत्या कर दी गई। उसका सिर डंडे या रॉड जैसे किसी भारी हथियार से कई बार वार कर बुरी तरह से फोड़ा हुआ था और चेहरे पर भी चोट के निशान थे। चालक का शव नेशनल हाईवे 73 पर पांसरा में स्थित अपना टिंबर आढ़ती की दुकान में खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। परिजनों पर अज्ञात पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव ननेडा बेगमपुर निवासी अब्बास (35) ट्रैक्टर-ट्राली चालक था। मंगलवार रात को गांव केही लकड़ी के ठेकेदार मुंतजीर की पॉपलर की लकड़ी टै्रक्टर-ट्राली में लेकर यमुनानगर आया था। रात को करीब दो बजे वह चंडीगढ़ रुड़की नेशनल हाईवे 73 पर पांसरा के नजदीक स्थित अपना टिंबर के नाम से आढ़ती की दुकान पर पहुंचा। उसने दुकान के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी की और दुकान में सो गया। बुधवार अलसुबह आढ़ती की दुकान पर मजदूर पहुंचे तो उन्होंने दुकान में चालक का शव खून में लथपथ पड़ा मिला। मजदूरों ने सूचना आढ़ती अकरम को दी। अकरम मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना ठेकेदार मुंतजीर और पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतक अब्बास का सिर किसी भारी रॉड या हथियार से वारकर बुरी तरह से फोड़ा हुआ था। चेहरे पर भी चोट के निशान थे। पुलिस ने मौके पर फोरेसिंग टीम को बुलाया। टीम सदस्यों ने मौके पर आकर फिंगर प्रिंट व अन्य साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने आकर मृतक की शिनाख्त की। पुलिस ने मृतक के भाई अब्दुल जब्बार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


खून की उल्टी लगने की मिली थी सूचना, आकर देखा तो खून से लथपथ मिला भाई का शव :
मृतक अब्बास के भाई अब्दुल जब्बार ने बताया कि बुधवार सुबह गांव के ही ठेकेदार मुंतजीर पर आढ़ती से फोन आया कि अब्बास को खून की उल्टी लगने के बाद मौत हो गई है। ठेकेदार ने यह बात उन्हें बताई। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। यहां आकर देखा तो उसके भाई का शव खून से लथपथ था। मृतक के परिजनों का कहना है कि जब आढती ने उनके ठेकेदार पर फोन कर अब्बास के मौत की सूचना दी, तो उस समय उसने खून की उल्टी के बारे बोला, लेकिन जब वह यहां पर आए तो उसकी हत्या बारे सुन वह दंग रह गए।

नहीं थी किसी से रंजिश, न कभी हुआ झगड़ा :
अब्दुल जब्बार ने बताया कि उसका भाई अब्बास पहले गांव के ही अन्य व्यक्ति के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाता था। कुछ दिन पहले ही वह गांव के ही अवतार की ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाने लगा था। उसकी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर वह पहली बार लक्कड़मंडी में आया था। उसकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं थी। ना ही अभी तक किसी के साथ कोई झगड़ा हुआ।

शिफ्ट होने के बाद भी हाईवे पर चल रही लक्कड़ मंडी :
बता दे ंकि यमुनानगर लक्कड़मंडी शिफ्ट होकर गांव मंडौली के पास चली गई है। लेकिन उसके बाद भी लक्कड़मंडी चंडीगढ़-रुड़की नेशनल हाईवे 73 किनारे चलती है। सड़क किनारे ट्रॉलियां खड़ी होने से नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति रहती है। मंडी में अधिकतर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां व अन्य वाहन यूपी से आते हैं। यूपी व दूर स्थानों से आने वाले वाहन चालक रात को ही यहां आ जाते हैं और जिस टिंबर को लकड़ी बेचनी होती है, उसकी दुकान के बाहर वाहन खड़े कर अंदर आराम करते हैं। इन चालकों व मजदूरों के लिए आढ़ती अपनी दुकानें खुली छोड़ जाते हैं।
विज्ञापन


लूट के इरादे से नहीं हुई हत्या : एसएचओ
सदर थाना यमुनानगर प्रभारी राजीव मिगलानी का कहना है कि प्राथमिक जांच में किसी भारी हथियार से सिर में कई वार कर हत्या की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण भी हेड इंजरी बताया जा रहा है। वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर चलेगा। हत्या लूट के इरादे से नहीं की गई है, क्योंकि मृतक के जेब में रखे पैसे व मोबाइल और दुकान का अन्य सामान सुरक्षित है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों का किसी पर कोई आरोप नहीं है। हर एंगल से जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें