फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह करने आए युवक की कोर्ट में परिजनों ने की पिटाई, युवती भागी

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह करने आए युवक की कोर्ट में परिजनों ने की पिटाई, युवती भागी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। परिवार की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह के लिए सोमवार सुबह कोर्ट आए युवक की उसके परिजनों ने पिटाई कर डाली। यह देख साथ आई युवती भाग गई। करीब आधे घंटे भर कोर्ट परिसर में हंगामा होता रहा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस युवक व उसके परिजनों को हुडा चौकी लेकर आई, जहां दोनों ओर से शिकायत न होने पर फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की गई।
गांव मुगलवानी निवासी युवक परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर युवती से प्रेम विवाह करना चाहता था। इसीलिए वह युवती के साथ सोमवार को कोर्ट में वकील की राय लेने आया था, लेकिन इसकी जानकारी कहीं से उसके परिजनों को लग गई। वे मौके पर आकर देखते ही युवक की पिटाई करने लगे। हंगामा बढ़ता देख युवक के साथ आई युवती वहां से भाग गई। कोर्ट परिसर में हंगामे से पहुंची पुलिस युवक व उसके परिजनों को हुडा चौकी लेकर आई।
विज्ञापन

युवक की मां ने बताया कि उनका बेटा दूसरी जाति की लड़की से शादी करना चाहता था। परिवार के लोग उसे ऐसा न करने के लिए समझा रहे हैं, लेकिन वह नहीं माना और घर पर भी नहीं आता था। सोमवार को उन्हें पता चला कि वह जिस लड़की से शादी करना चाहता है, उसे लेकर कोर्ट में पहुंचा है। इस पर परिवार के लोगों ने कोर्ट पहुंचकर उसे समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन



कोर्ट में हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी में बुलाकर युवक व परिजनों को शांत कराने के बाद मामला रणजीतपुर चौकी में भेज दिया गया। इस संबंध में कोई शिकायत नहीं दी गई है।
भूपेंद्र राणा, इंचार्ज, हुडा चौकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें