फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-फालोअप- घरेलू कलह के चलते नहर में छलांग लगाकर दी थी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू कलह के चलते नहर में छलांग लगाकर दी थी जान
विज्ञापन

दो दिन पहले पत्नी से किसी बात को लेकर हुआ था झगड़ा, पत्नी गई मायके तो नहर में लगाई छलांग
यमुना नहर से बुधवार को डूबने से हुई थी इंदावास कॉलोनी के 38 वर्षीय अनिल कुमार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर में बुधवार को जगाधरी के इंदावास कॉलोनी के अनिल कुमार (38) ने घरेलू कलह के चलते छलांग लगाकर जान दी थी। यह आरोप गुरुवार को पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने लगाया। फिलहाल पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जगाधरी के इंदावास कॉलोनी निवासी अनिल कुमार की शादी उत्तर प्रदेश के काजल के साथ हुई थी। परिजनों की मानें तो शादी के बाद से ही दोनों के बीच अनबन रहती थी। दो दिन पहले पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद पत्नी मायके चली गई। घरेलू कलह से तंग अनिल बुधवार सुबह घर से निकल गया और चिट्टर मंदिर घाट के समीप पश्चिमी यमुना नहर में में छलांग लगा दी। इस दौरान वहां सत्यनारायण मंदिर के पास बैठे शनि मंदिर के समीप निवासी रविंद्र ने उसे देख लिया और शोर मचाया। आसपास के युवकों ने अनिल को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बुधवार देर शाम तक अनिल के घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान उन्हें पता चला कि उसने नहर में छलांग लगाकर जान दे दी है। इस दौरान मृतक के भाई प्रदीप ने कहा कि घरेलू कलह के चलते ही उनके भाई अनिल ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें