फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में लड़की पर गंदे कॉमेंट करने का विरोध करने पर अधेड़ ने महिला को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लड़की पर कमेंट का विरोध किया तो अधेड़ ने महिला को पीटा
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी व्यक्ति पर केस दर्ज कर किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। बस में लड़की पर गंदे कॉमेंट करने का विरोध करने पर अधेड़ व्यक्ति ने महिला से मारपीट की। आरोपी ने इस दौरान महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जमानत पर रिहा किया गया।
विज्ञापन

गांव दादूपुर निवासी महिला (50) ने छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार को वह किसी काम से छछरौली गई थी। काम समाप्त करके छछरौली बस स्टैंड से वह एक बस में सवार हो गई। बस में उसके नजदीक एक लड़की भी बैठी हुई थी। जो छछरौली क्षेत्र के ही एक गांव की थी। जब छछरौली बस स्टैंड से बस रवाना हुई तो कुछ दूरी पर बस में सवार एक व्यक्ति ने उसके पास बैठी लड़की पर गंदे कमेंट कसने शुरू कर दिए। आरोप है कि आरोपी लड़की की तरफ इशारे करके गाना गाने लगा। लड़की ने इस बारे में उसे बताया। उसने आरोपी व्यक्ति को लड़की की तरफ गलत इशारे करने का विरोध किया। आरोप है कि व्यक्ति ने इस पर उससे मारपीट की। झगड़ा बढ़ने पर बस में सवार अन्य लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मारपीट व छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल जगदीप का कहना है कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें