फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़, आरोपी युवक गिरफ्तार..

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप, युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जगाधरी में एक युवक ने घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

महिला ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच फरवरी को रात आठ बजे वह घर पर अकेली थी। इस दौरान ग्रीन विहार कालोनी निवासी सलमान उनके घर में घुस गया और उसे अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। शोर मचाने पर जब आसपास के लोग इकट्ठे हुए तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गया। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी युवक सलमान के खिलाफ मामला दर्ज कर देर शाम उसे बुडिय़ा चौक से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें