फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान से बाइक सवारों ने की 30 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ओढां। बाइक सवार तीन नकाबपोश युवक एक किसान से मारपीट कर 30 हजार रुपये की नकदी छीनकर ले गए। किसान को अचेत अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवा गया है। नुहयिांवाली के किसान सतपाल ने बताया कि वह मंडी कालांवाली से मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने आढ़ती इंद्रजीत से 30 हजार रुपये लेकर आया था। किसान के मुताबिक जब वह ओढां से चकेरियां के मध्य पहुंचा तो पीछे से आ रहे तीन नकाबपोश बाइक सवारों ने उसे रोक लिया और उसके मुंह पर हाथ रखा तो वह अचेत हो गया। किसान सतपाल ने बताया कि उक्त युवक उससे 30 हजार रुपये की नकदी छीन ले गए। घटना के बाद नजदीक के स्कूल से चकेरियां जा रहे कुछ विद्यार्थियों ने पीड़ित को संभाला और उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे अचेत अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

किसान से मारपीट कर बाइक सवारों ने 30 हजार लूटे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें