फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवांग को देखते ही उसकी मां बोली-ए की कीता तू.....

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवांश को देख भावुक हुई मां, बोली- ए की कीत्ता तू, जेल में मातारानी दा नाम लैंदा रही
विज्ञापन

यमुनानगर। स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल रितू छाबड़ा के हत्यारोपी छात्र शिवांश को मंगलवार को दो दिन की रिमांड पूरी होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोट परिसर से बाहर निकलते ही बेटे शिवांश से मिल उसकी मां भावुक हो गई। बोली-ए की कीत्ता तू...। अंदर (जेल में ) मातारानी दा लैंदा रही...।
सिटी यमुनानगर थाना पुलिस शिवांश को करीब सवा 12 बजे कोर्ट लेकर आई। उसे सीजेएम सुनील जिंदल की कोर्ट में ले जाया गया। वहां कुछ देर तक कोर्ट की कार्यवाही चली। शिवांश का रिमांड पूरा होने पर कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत मेें भेज दिया। कोर्ट की कार्यवाही खत्म होने के बाद पुलिस टीम शिवांश को लेकर बाहर आ गई और उसे गाड़ी में बिठाया। इस दौरान शिवांश की मां अपने रिश्तेदार के साथ वहां आई और बेटे से मिलने पुलिस की गाड़ी के पास पहुंच गई। शिवांश को देखते ही वह भावुक होकर बोली-ए की कीत्ता तू...। अंदर (जेल में ) मातारानी दा लैंदा रही...। कुछ मिनट तक रुकने के बाद पुलिस शिवांश को लेकर जेल रवाना हो गई। अब हत्यारोपी शिवांश की अगली पेशी छह फरवरी की है, जो जेल में वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी।
विज्ञापन


लड़कियों के सामने थप्पड़ मारने पर था प्रिंसिपल से गुस्सा
प्रिंसिपल को गोली मारने को शिवांश को इसका कोई पछतावा नहीं हो रहा है। अब भी उसका चेहरा सख्त बना हुआ है। रिमांड के दौरान उसने पुलिस को बताया कि प्रिंसिपल ने कुछ दिनों पहले उसे लड़कियों के सामने थप्पड़ मार दिया था। इससे उसमें प्रिंसिपल के खिलाफ काफी गुस्सा था। यह गुस्सा प्रिंसिपल की मौत के बाद भी शांत नहीं हुआ है।
विज्ञापन


सिंगर बनने मुंबई जाना चाहता था आरोपी
पुलिस के मुताबिक, शिवांश को गाने का शौक था। वह सिंगिंग में अपना कैरियर बनाना चाहता था। उसने पंजाबी पुत्त के नाम से जो अपना चैनल बनाया है, उसमें उसने पंजाबी गानों की आठ वीडियो अपलोड की है। इसमें शिवांश सिर्फ अपने होठ हिला रहा है। शिवांश चाहता था कि वह खुद गाना गाए, इसलिए बोर्ड के पेपर्स के बाद उसने सिंगर बनने के लिए मुंबई जाने का मन बनाया था।
फोटो-5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें