फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल से रणजीतपुर में करता था नशीले पदार्थ की सप्लाई, पांच किलो गांजा के साथ किया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच किलो गांजा के साथ एक काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। सीआईए टू की टीम ने नशीले पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पांच किलो गांजा बरामद किया गया है, आरोपी हिमाचल प्रदेश से बिलासपुर क्षेत्र के रणजीतपुर में नशीले पदार्थ की सप्लाई करता था।
विज्ञापन

सीआईए-टू इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हिमाचल प्रदेश की ओर से रणजीतपुर के रास्ते नशीला पदार्थ लेकर आएगा। इस पर टीम ने रणजीतपुर रोड पर सोम नदी के पुल पर नाका लगाकर चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान हिमाचल प्रदेश की ओर से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया, जिसके हाथ में थैला था। टीम को देख आरोपी भागने लगा, लेकिन टीम ने उसे कुछ दूरी पर ही दबोच लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से पांच किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपी की पहचान रणजीतपुर निवासी सुशील उर्फ सीलू के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई श्ुारू कर दी। आरोपी ने बताया कि वह हिमाचल प्रदेश से नशीले पदार्थ लेकर आता था और आस पास के युवाओं को बेचता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें