फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल छप्पर में बनेंगे तीनों शहीदों की याद में स्मारक

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल छप्पर में बनेंगे तीनों शहीदों की याद में स्मारक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शहीद लांस नायक परमजीत सिंह, मोहिंद्र सिंह और सुरजा की याद में उनके गांव बाल छप्पर में स्मारक बनाए जाएंगे। इन तीनों की वीर गाथाओं को हर कोई स्मारक पर जाकर करीब से जान सकेगा। यह स्मारक एक ईंट शहीद के नाम अभियान के तहत बनाए जाएंगे। स्मारक बनने की शुरुआत एडीसी कमलेश कुमार भादू ने शनिवार को तीनों शहीदों के स्मारक के लिए एक ईंट भेंट कर की। यह ईंट अभियान के संयोजक संजीव राणा ने हासिल की। मौके पर बाल छप्पर गांव की सरपंच सतनाम कौर के पति रिसपाल सिंह, शहीद के पिता भगत सिंह, कैप्टन भजन सिंह, मलकीत सिंह, डॉ. सुरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एडीसी केके भादू ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है, जो उन्हें देश के लिए कुर्बानी देने वाले शहीदों के लिए कुछ करने का मौका मिल रहा है। यह अभियान युवाओं और बच्चों में नई चेतना जगाने वाला है। अभियान के साथ खुद जुड़कर वह इन स्मारकों को बनवाएंगे। प्रशासन की तरफ से हर संभव सहयोग देने के साथ वह स्मारक बनवाने में श्रमदान भी करेंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य समाज के सभी लोगों को जोड़ना और सरकार के बिना सहयोग, समाज के के लोगों के सहयोग से शहीदों की याद में उनके समारक बनवाना है। इसलिए शहीदों की याद में समाज के हर व्यक्ति को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि एक ईंट शहीद के नाम अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति से एक ईंट मांगा जाएगा और हर व्यक्ति एक ईंट आसानी से दान भी दे सकता है। इसलिए कहते हैं कि बूंद-बूंद से सागर भरता है। अभियान के संयोजक संजीव राणा ने बताया कि हरियाणा, पंजाब व हिमाचल प्रदेश में भी एक ईंट शहीद के नाम अभियान शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि शहीदों को अपने दिलों में संजोकर रखने के लिए शहीदों की याद में एक ईंट शहीद के नाम अभियान में समाज के हर व्यक्ति को जुड़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें