फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंट सहित चोरों ने तीन स्थानों पर बोला धावा, लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेस्टोरेंट समेत तीन स्थानों पर चोरों ने बोला धावा, लाखों का सामान चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शहर में पुलिस का सेवा, सुरक्षा, सहयोग का नारा गलत होता दिखाई दे रही है। शहर में न तो लोगों के घर सुरक्षित हैं और न ही व्यावसायिक संस्थान। चोरों के आगे पुलिस बौनी नजर आ रही है। रोजाना चोरी की वारदातें हो रही हैं, लेकिन पुलिस केवल रिपोर्ट दर्जकर पन्ने काले कर रही है। शहर के पाश इलाके तक में सुरक्षा का हाल बुरा है। पीड़ितों के मुताबिक, गोबिंदपुरी रोड स्थित रेस्टोरेंट से 45 हजार रुपये और अन्य सामान चुरा लिया। वहीं शहर के विश्वकर्मा मोहल्ला में सूने घर से नगदी सहित लाखों के गहने और हुडा सेक्टर 17 स्थित ऑनलाइन शॉपिंग के शोरूम का ताला तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
शटर का ताला खोल नगदी से भरा गल्ला उठा ले गए चोर
मॉडल कालोनी निवासी कंवलदीप गुजराल ने बताया कि उसका गोबिंदपुरी रोड पर रेस्टोरेंट है। शुक्रवार रात को करीब साढे़ 12 बजे रेस्टोरेंट बंद कर वे घर चले गए थे, सुबह जब रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मचारी नरेंद्र, पिंकी आए तो उन्होंने शटर का ताला खुला देख इसकी सूचना उसे दी। सूचना मिलते ही वे तुरंत रेस्टोरेंट पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। उन्होंने देखा कि चोरों ने शटर के ताले के तोड़ा नहीं, बल्कि किसी चाबी से खोला हुआ था। इसके बाद अंदर गए तो रेस्टोरेंट के फिक्स दरवाजे के नट बोल्ट खुले हुए थे और फिक्स दरवाजा गायब था। अंदर जाकर देखा तो गल्ला गायब था। जिसके अंदर रखे करीब 45 हजार गायब थे। चोरी की सूचना पर शहर थाना पुलिस व सीन आफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची। सीन आफ क्राइम टीम के सदस्यों ने संदिग्ध स्थानों से फिंगर प्रिंट जुटाए। पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शोपीस बने रहे सीसीटीवी, खराब होने से नहीं आई फुटेज
लोगों की लापरवाही भी उन पर भारी पड़ रही है। ऐसा ही मामला फिर सामने आया है। रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी खराब थे, इससे चोरों की फुटेज नहीं मिल पाई। जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखने के लिए डीवीआर की जांच की तो उसमें कोई फुटेज दिखाई नहीं थी। सीसीटीवी कैमरे खराब निकले। जिसके चलते पुलिस के हाथ चोरों के बारे में कोई सबूत नहीं लग पाया।
पुलिस को कर्मचारियों पर शक
अब तक हुई चोरियों में चोर अधिकतर शटर तोड़ या ताले तोड़कर वारदात को अंजाम देते थे। लेकिन इस बार चोरों ने अलग तरीके से वारदात को अंजाम दिया। रेस्टोरेंट में हुई चोरी में पहले शटर का ताला किसी चाबी से खोला गया। उसके बाद अंदर से भी फिक्स गेट के नट खोले गए। चोरों ने तोड़फोड़ से शोर होने वाला कोई काम नहीं किया। गल्ले को भी तोड़ने के बजाय पूरा गल्ला ही चोर अपने साथ ले गए। शटर का ताला चाबी से खोले जाने पर शक की सूई रेस्टोरेंट कर्मचारियों की ओर है। पुलिस कर्मचारियों से भी इस संबंध में बातचीत कर रही है।
बीमार गई थी अस्पताल, चोरों ने खंगाला घर
यमुनानगर। दूसरी चोरी विश्वकर्मा मोहल्ला में हुई। वारदात के समय महिला अपने बीमार पति के पास अस्पताल में थी। विश्वकर्मा मोहल्ला निवासी पूनम ने पुलिस को बताया कि उसका पति बीमार था और उनको अस्पताल में भर्ती कराया हुआ था। शुक्रवार रात को वह घर पर ताले लगा कर वह अस्पताल चली गई। सुबह जब घर पर आई, तो उसने देखा कि घर के दरवाजे और गेट पर लगे ताले टूटे पड़े हुए हैं। अंदर जाकर देखा तो घर में पूरा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली पड़ी हुई थी। जिसके अंदर रखी करीब 50 हजार की नगदी और करीब एक लाख रुपये के सोने के गहने गायब थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आकर घटनास्थल का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर आकर साक्ष्य जुटाए।
गोबिंदपुरी रोड स्थित रेस्टोरेंट और विश्वकर्मा कॉलोनी में हुई चोरियों के मामले में पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की। फॉरेंसिक टीम की ओर से भी मौके से साक्ष्य जुटाए गए। दोनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्जकर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

- डा. सुनील कुमार, एसएचओ, थाना शहर यमुनानगर।
ऑनलाइन शॉपिंग शोरूम को भी बनाया निशाना
यमुनानगर। आदर्श नगर निवासी हरदीप ने बताया कि उसकी हुडा सेक्टर-17 हुड्डा में पेट्रोल पंप के पास दूसरी मंजिल पर ऑनलाइन शॉपिंग शोरूम है। रोज की तरह शुक्रवार रात को वह शोरूम का ताला लगाकर घर चले गए। शनिवार सुबह जब वह शोरूम पर आए तो उन्होंने शटर के ताले टूटे हुए देखे। जब उन्होंने शोरूम में जाकर देखा तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। शोरूम से करीब सौ ब्रांडेड शर्ट, 23 किलो चायपत्ती, हल्दी सहित काफी मात्रा में परचून का सामान गायब था। इसके अलावा वह शोरूम में लगी एलईडी भी चोर साथ ले गए। हरदीप ने बताया कि शोरूम से करीब ढाई लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें