फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ुकान का ताला तोड़ एक क्विंटल 27 किलो कॉपर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान का ताला तोड़ एक क्विंटल 27 किलो कॉपर चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र के ममीदी रोड स्थित एक दुकान का ताला चोरों ने तोड़ डाला। पीड़ित के मुताबिक, चोर एक क्विंटल 27 किलो कॉपर चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना पर पुलिस और सीन आफ क्राइम की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

कांसापुर निवासी अजय कुमार ने बताया कि उसकी ममीदी रोड पर दुकान है। रोजाना की तरह वह 27 जुलाई की रात को दुकान बंद करके अपने घर चला गया था। सुबह पड़ोसी दुकानदार से उसे सूचना मिली कि उसकी दुकान के शटर पर लगा ताला टूटा हुआ है और शटर आधा खुला पड़ा है। सूचना मिलते ही वह दुकान पर पहुंचा। उसने देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो दुकान में सामान बिखरा पड़ा हुआ था और दुकान में रखे कॉपर के रोल गायब थे। जांच करने पर पता चला कि दुकान से एक क्विंटल 27 किलो कॉपर गायब थे। जिसकी कीमत करीब 40-50 हजार रुपये है। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें