फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्र्रकों की चपेट में आने से पति की मौत, पत्नी व पड़ोसी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो ट्रकों के बीच दबे बाइक सवार, युवक की मौत, पत्नी-पड़ोसी घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। चंडीगढ़ रुड़की नेशनल हाईवे 73 पर पांसरा फाटक के पास आंखों के सामने ही सहारनपुर की महिला का सुहाग उजड़ गया। दो ट्रकों के बीच दबकर उसके पति की मौत हो गई, जबकि वह और साथ ही आ रहा पड़ोसी भी घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब बाइक के आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे बाइक में भी ब्रेक लगाना पड़ा। इस बीच पीछे से तेज गति से आ रहा ट्रक बाइक से टकरा गया। इसमें तीनों बाइक सवार ट्रकों के बीच फंस गए। महिला के पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायलों का ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

सहारनपुर के शारदा नगर का रहने वाला सोनू (32), पत्नी कुलजीत कौर और पड़ोसी गुलफाम के साथ शनिवार शाम यमुनानगर आ रहा था। चंडीगढ़ रुड़की नेशनल हाईवे 73 पर जब वे गांव दुसानी के नजदीक पहुंचे तो हाईवे पर ट्रकों की लाइन लगी हुई थी। वे पांसरा के नजदीक पहुंचे तो एक ट्रक उनके आगे और कुछ ट्रक पीछे चल रहे थे। इस दरम्यान आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। ब्रेक लगने पर सोनू ने भी ब्रेक लगाया। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपति और उनका पड़ोसी ट्रकों के बीच फंस गए। हादसे में घायल होने से सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी कुलजीत और पड़ोसी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे देख मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने सोनू के मृत होने की पुष्टि की, जबकि अन्य घायलों का उपचार किया। हादसे की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें