फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने जहर खाकर दी जान, पति पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता ने जहर खाकर दी जान, पति पर केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। थाना छप्पर क्षेत्र के गांव बालछप्पर में एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। मायकेवालों ने मृतका के पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
टोडरपुर निवासी परमाली देवी (30) की शादी वर्ष 2008 में बाल छप्पर निवासी प्रवेश के साथ हुई थी। मृतका के भाई कुलदीप ने बताया कि शुरू से ही प्रवेश बात-बात पर उसकी बहन सेमारपीट करता था। उसकी दो बेटियां भी हैं। इस बीच परमाली देवी ने ससुराल से ही नर्सिंग की पढ़ाई कर जगाधरी के एक प्राइवेट अस्पताल में नौकरी शुरू कर दी। आरोप है कि, इस बीच रविवार को उसके पति ने फिर उससे मारपीट की। इसी वजह से उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे जगाधरी सिविल अस्पताल लेकर आए। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना के बाद वे भी मौके पर पहुंच गए। उनका आरोप है कि प्रवेश ने उनकी बहन को आत्महत्या के लिए उकसाया, जिसपर उसकी बहन ने जहरीला पदार्थ खाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुलदीप के बयान के आधार पर प्रवेश के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद मायकेवालों को सौंप दिया। जांच अधिकारी एएसआई गुरमेज का कहना है कि आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

एक ही घर में हुई थी दो बहनों की शादी
कुलदीप ने बताया कि उसकी दोनों बहनों की शादी प्रवेश और उसके छोटे भाई के साथ हुई थी। जिस समय प्रवेश ने उसकी बहन के साथ मारपीट की तो उसकी दूसरी बहन बाहर गई हुई थी। उसे भी बाद में ही पता चला जब उसे अस्पताल में लेकर आ गए और उसकी मौत हो गई। इतना ही नहीं उसके पति ने किसी को जहर वाली बात नहीं बताई। वे मौके पर पहुंचे तो जानकारी मिली और पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

पंचायतों में समझाने के बाद भी जारी रही मारपीट
मृतका के मायके वालों का कहना है कि उनकी बेटी परमाली देवी के साथ कई बार उसके पति ने मारपीट की और इस बारे पंचायतें भी हुईं। जिसमें आरोपी प्रवेश को समझाया गया। प्रवेश हर बार माफी मांग कर भविष्य में ऐसी घटना न करने की बात कहता, लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से मारपीट शुरू कर देता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें