फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज के घर चोरों का धावा, टूंटियां व अन्य सामान चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने जज के घर के तोड़े ताले, ले गए सामान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। अब चोरों ने एक जज के घर को ही निशाना बना डाला। दशहरा ग्राउंड के पास स्थित जज के मकान के ताले तोड़डाले। सुबह घर की देखभाल करने वाली नौकरानी पहुंची तो मामले की जानकारी हुई। चोर मकान से टोटियां और अन्य सामान उठा ले गए हैं। सूचना पर जज भी मौके पर पहुंच गईं थीं। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जज के घर में रहने वाली प्रकाशो देवी ने बताया कि उनकी मालकिन चंडीगढ़ में जज हैं। घर पर जज के परिवार का कोई सदस्य नहीं रहता। वह उनके घर में कपड़ों पर प्रेस और घर की देखभाल भी करती है। शनिवार सुबह जब वह जज के घर पर पहुंची तो देखा घर के गेट के ताले टूटे पड़े थे। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। जांच की तो मकान में लगी टोटियां और अन्य सामान चोरी गए थे। उन्होंने सूचना जज को दी। चंडीगढ़ से जज यहां पर पहुंचे और पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें