फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ंदिग्ध परिस्थितियों में महिला व व्यक्ति लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। अलग-अलग स्थानों से एक महिला व व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। परिजनों ने अज्ञात लोगों पर उन्हें अगवा करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव दयालगढ़ निवासी कर्म सिंह ने बुड़िया पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी 39 वर्षीय शीला 16 जून को किसी काम से बाहर गई थी। मगर वापस नहीं लौटी। उन्होंने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया है। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
उधर, बाड़ी माजरा कालोनी निवासी मुकेश रानी ने सदर यमुनानगर पुलिस को बताया कि उसका पति 45 वर्षीय सतीश कुमार 15 मई को घर पर बिना बताए कहीं चला गया। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें