यमुनानगर। अलग-अलग स्थानों से तीन बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने तीनों मामलों की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
गांव घेसपुर निवासी सोमनाथ ने रादौर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने 26 जून को काम से लौटने के बाद बाइक घर के बाहर खड़ी कर दी। कुछ देर बाद जब वह वापस आया तो वहां से उसकी बाइक गायब थी। उसने बाइक की काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। उसने बाइक चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई शुरू कर दी।
उधर, सेक्टर-15 निवासी नीरज ने बताया कि चोरों ने उसकी बाइक को घर के बाहर से चोरी कर लिया। काफी तलाश करने पर भी बाइक का कुछ भी पता नहीं चला। उसने बाइक चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई शुरू कर दी।
वहीं, चोरों ने रघुनाथपुरी कालोनी निवासी अशोक कुमार की बाइक को बस स्टैंड के नजदीक स्थित शनि मंदिर के पास से चोरी कर ली। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई शुरू कर दी।