फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारतीतत्वों ने तोड़ा महाराजा अग्रसेन पार्क का मुख्य द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरपालिका के महाराजा अग्रसेन पार्क के मुख्य द्वार को शरारती तत्वों ने तोड़ डाला। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना नपा अधिकारियों को दी, लेकिन अभी तक मामले को लेकर नपा की ओर से कोई कारवाई न किए जाने से पार्क एसोसिएशन के सदस्यों में भारी रोष है। एसोसिएशन के उप प्रधान पुनीत गोयल, मुकेश अरोड़ा मक्की, पवन वर्मा, अमित कुमार, संजीव गुप्ता, संजीव अरोड़ा, केशव शर्मा, प्रदीप दत्ता, दीपक, मास्टर प्रवेश कुमार आदि ने बताया कि नगरपालिका की ओर से बनाए गए महाराजा अग्रसेन पार्क में चौकीदार की व्यवस्था तो की गई है, लेकिन पार्क में कई दिनों से चौकीदार ड्यूटी पर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पार्क के सीसीटीवी कैमरे काफी समय से बंद पड़े हुए हैं। वहीं पार्क की लाइट भी एक महीने से बंद पड़ी हुई है। जिस कारण शरारती तत्व रात के समय पार्क में शराब पीकर हुड़दंग मचाते हैं और पार्क को नुकसान भी पहुंचाते हैं। उनकी मांग है कि नपा की ओर से नियमित रूप से पार्क में चौकीदार नियुक्त किया जाए। वहीं पार्क के गेट को तोड़ने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए। इस बारे नपा सचिव राकेश कुमार वालिया ने कहा कि नपा की ओर से मामले को लेकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें