जगाधरी-अमादलपुर रोड पर गांव भगवानगढ़ के नजदीक रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान दयालगढ़ निवासी 30 वर्षीय नंदूदास के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिहार के जिला पश्चिमी चंपारन के गांव बहुअरवा बाबूटोला निवासी संतलाल कुमार दास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अमादलपुर रोड पर सनराइज प्लाइवुड फैक्टरी में कार्य करता है। उसका बड़ा भाई 30 वर्षीय नंदूदास भी उसके साथ ही रहता था और उसके साथ इसी फैक्टरी में कार्य करता था। बुधवार को नंदूदास बाइक पर सवार होकर निजी काम से जगाधरी गया था। देर शाम वह जगाधरी से वापस घर आ रहा था, जब वह अमादलपुर रोड पर पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल नंदू्दास को बाहर निकाला और अस्पताल में भिजवाया। जहां उसे चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुड़िया चौकी इंचार्ज गुरदयाल सिंह का कहना है कि मामले में ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश कर रहे है।