जगाधरी। ट्रक खड़ा कर चालक लघुशंका के लिए गया था, तो पीछे से चोरों ने उसका पर्स उड़ा लिया। पर्स में 13 हजार रुपये सहित आधार-पैन कार्ड व अन्य दस्तावेज थे। घाट गांव रोडछप्पर के बस अड्ड़े के पास की है। चालक ने पुलिस कंट्रोल रूप में चोरी की सूचना दी। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के गांव बिजोरिया निवासी बिट्टू राणा ने बताया कि वह ट्रक चलता है। शनिवार को वह प्लाई लोड करने के लिए यमुनानगर आ रहा था। इस दौरान जब वह गांव रोडछप्पर के पास पहुंचा तो उसने बस अड्ड़े के पास ट्रक साइड में खड़ा कर दिया और लघुशंका के लिए चला गया। जब वह लौटा तो देखा कि दो लोग उसके ट्रक में चढ़े हुए हैं। जब उसने उन्हें ललकारा तो वह भाग निकले। जब वह ट्रक पर लौटा तो उसका पर्स नहीं मिला। उसने ट्रक की अच्छे से जांच की, लेकिन पर्स कहीं नहीं मिला। बिट्टू ने बताया कि पर्स में 13 हजार रुपये सहित जरूरी दस्तावेज थे। पुलिस सदर यमुनानगर पुलिस ने ट्रक चालक की शिकायत पर अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर लिया है।