फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर से उड़ाए 60 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 17 स्थित अग्रवाल मेडिकल स्टोर का एल्यूमीनियम दरवाजा खोल चोर दिनदहाड़े गल्ले से 60 हजार रुपये की नकदी उड़ा ले गया। चोरी करते हुए आरोपी युवक सीसीटीवी में कैद हुआ है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर 17 निवासी शिवम गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी एसडी पब्लिक स्कूल रोड पर अग्रवाल मेडिकेयर के नाम से केमिस्ट की दुकान है। शनिवार दोपहर करीब पौने दो बजे वह अपनी दुकान का एल्यूमीनियम का शीशे वाला दरवाजा ताला लगाकर दुकान के पीछे पेशाब करने के लिए गया था। वहां पर उसने उसका जानकार प्रियंक व दीपक मिल गया। उनके पास कुछ देर के लिए वह खड़ा हो गया। कुछ देर के बाद जब वह दुकान पर वापस आया तो उसने देखा कि उसके एल्युमीनियम दरवाजे के पेंच को किसी ने खोला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो दुकान का गल्ला खुला हुआ पड़ा था। जिसके अंदर से 60 हजार रुपये रुपये की नकदी गायब थी। जांच करने पर एक युवक पास वाली दुकान के सीसीटीवी में कैद मिला। फुटेज में सामने आया कि एक युवक काली शर्ट व नीले रंग की जींस पहने हुए मुंह पर कपड़ा बांध कर आया और पेंचकस से दरवाजे के पेंच खोलकर उसकी दुकान में घुसा और चोरी को अंजाम दिया। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें