संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले में चल रहे अवैध खनन पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। शनिवार रात को जिले में 1693 वाहनों की चेकिंग की गई। जिनमें से 45 वाहनों के चालान कर 5 लाख 65 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि यमुनानगर जिले में अवैध खनन रोकने व बिना ई-रवाना बिल के निकलने वाले खनिज वाहनों की मॉनिटरिंग की जा रही है। डीसी ने बताया कि एसडीएम छछरौली की टीमों द्वारा 855 वाहनों की चेकिंग के दौरान आरटीए विभाग द्वारा 12 वाहनों का चालान कर 2 लाख 15 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
एसडीएम जगाधरी की टीमों द्वारा 135 वाहनों की चेकिंग के दौरान 13 वाहनों का चालान कर 1 लाख 66 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। एसडीएम रादौर की टीमों द्वारा 574 वाहनों की चेकिंग के दौरान 9 वाहनों का चालान कर 79 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार एसडीएम व्यासपुर की टीम द्वारा 129 वाहनों की चेकिंग के दौरान 11 वाहनों का चालान कर 1,05,000 रुपये जुर्माना लगाया गया।