फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़ हादसे में दंपती घायल, पत्नी पीजीआई रेफर

Thu, 22 Jan 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। गांव बसंतपुरा के पास एक तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। पुलिस ने घायल व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
कंडरौली निवासी रणवीर सिंह ने पुलिस शिकायत में बताया कि पांच जनवरी को वह अपनी पत्नी के साथ बाइक पर अधोया से गांव लौट रहा था। जब वह गांव बसंतपुरा के पास पहुंचे तो एक व्यक्ति ने कार तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह व उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने डायल 112 की सहायता से उन्हें सरकारी अस्पताल खेड़ी लक्खा सिंह में पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां से उन्हें यमुनानगर रेफर कर दिया। यमुनानगर से चिकित्सकों ने उसकी पत्नी की हालत को देखते हुए उसको पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें