फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर में बीएलओ का सहयोग करें पार्षद : महाबीर

Sat, 04 Jul 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय में पार्षदों के साथ बैठक करते आयुक्त व मेयर। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) को लेकर नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने शुक्रवार को पार्षदों व अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने पार्षदों से बीएलओ का सहयोग करने की अपील की।
बैठक में मेयर सुमन बहमनी और भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा विशेष रूप से उपस्थित रहें। बैठक में निगम क्षेत्र के विकास कार्यों के साथ-साथ वर्तमान में चल रहे पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि अब सभी बीएलओ पूरी गंभीरता, जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ घर-घर जाकर फार्म एकत्रित करें और 14 जुलाई से पहले उनका डिजिटलाइजेशन कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने सभी पार्षदों से अपील की कि वे बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर कार्य को समय पर पूरा करवाने में मदद करें। बैठक में उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों को आह्वान किया कि वो नागरिकों को मतदाता गणना प्रपत्र 14 जुलाई से पहले भरकर उनका डिजिटलाइजेशन करवाने के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में इन दिनों मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

यह अभियान अब अपने अंतिम चरण में है। यदि किसी मतदाता ने निर्धारित समय अवधि (14 जुलाई) के भीतर अपना गणना प्रपत्र जमा नहीं कराया या उसका डिजिटलाइजेशन नहीं हुआ, तो ऐसी स्थिति में मतदाता सूची से उसका नाम काटा जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक बार सूची से नाम कटने के बाद मतदाताओं को दोबारा नाम जुड़वाने के लिए सरकारी कार्यालयों की दौड़ लगानी पड़ेगी और भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। इस मौके पर सहायक अभियंता सुरेंद्र दहिया, क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया, मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, विनोद बेनीवाल, पार्षद रीना रस्तोगी, अरुण कुमार, जयंत स्वामी, भानू प्रताप, प्रियांक शर्मा, विभोर पाहुजा, तिलक राज, श्याम लाल इत्यादि मौजूद रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें