गोगा माड़ी की मजार पर पवित्र छड़ी निशान चढ़ाने जाते पार्षद व नपा कर्मचारी। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
रादौर। नगरपालिका की ओर से बुधवार को जाहरवीर गोगा माड़ी की मजार पर पवित्र छड़ी निशान चढ़ाया गया। नगर पालिका चेयरपर्सन सुदेश रानी मेहता, पार्षदों व कर्मचारियों ने छड़ी निशान चढ़ाने की रस्म को पूरा किया। सभी ने पूजा अर्चना कर स्थानीय लोगों की सुख शांति के लिए कामना की। वहीं श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
पार्षद भगवतदयाल कटारिया, डॉ. बिमल गर्ग, रोशनलाल सैनी, कुलदीप नंबरदार, देवेंद्र लक्की ने बताया कि महामारी के चलते इस बार मेले का आयोजन नहीं किया जा रहा है। जाहरवीर गोगा माड़ी की मजार पर छड़ी निशान चढ़ाकर पूजा अर्चना की गई है। इस अवसर पर शालू मेहता, पार्षद, जसवंत सिंह, गुलशन सैनी, राजन पासी, अमनदीप, विनिश राणा, मुकेश अरोड़ा मक्की आदि मौजूद रहे। संवाद