फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: निगम कर्मियों ने शहर में उतारी प्रचार सामग्री

Sun, 18 Aug 2024 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा विधानसभा आम चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। आचार संहिता लगते ही नगर निगम भी एक्टिव मोड़ पर आ गया। ऐसे में शहर के अंदर विभिन्न स्थानों पर लगे राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग, फ्लेक्स बोर्ड, पोस्टर, बैनर, झंडे व कटआउट को उतारा गया।
कर्मचारियों ने सभी 22 वार्डों से होर्डिंग, फ्लेक्स बोर्ड, पोस्टर, बैनर, झंडे व कटआउट उतार कर वाहनों में लोड करने के बाद निगम के गोदाम में पहुंचाया गया। इसके अलावा कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी गई ट्विन सिटी में कोई जगह ऐसी नहीं रहे जहां से प्रचार संबंधी सामग्री लगी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन किया जाएगा। इस संबंध में सभी अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके है। इसी के चलते शहर में विभिन्न स्थानों पर लगे राजनीतिक पार्टियों के बैनर, पोस्टर, होर्डिंग, झंडे व अन्य प्रचार सामग्री हटाई जा रही है। निगम की टीमों की ओर से अभियान चलाकर यह कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें