संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी की ओर से धड़ाधड़ नए कामों की निविदाएं जारी की जा रही हैं। ज्यादातर निविदाओं में एजेंसियां व ठेकेदार नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में मजबूरन अफसरों को दोबारा निविदाएं जारी करनी पड़ रही हैं। शहर में 11.32 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले कामों की निविदाएं जारी की गई हैं।
जिन कामों की निविदाएं जारी की गई हैं, उनमें सबसे अधिक लागत से दिव्य नगर योजना के काम हैं। इसमें 6.98 करोड़ रुपये से वर्कशॉप, गोबिंदपुरी व जिमखाना रोड का सुंदरीकरण होना है। इस काम को पूरा करने की अवधि वर्क अलॉट से 16 माह 20 दिन की है। इसके अलावा 83.19 लाख रुपये से वार्ड आठ से 15 और 72.80 लाख रुपये से वार्ड 16 से 22 में लोहे के बेंच लगाने का टेंडर रिकॉल हुआ है।
ऐसे ही वार्ड 1 से 22 में 24.55 लाख रुपये से सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों के मरम्मत व विकास, वार्ड 15 में 15.03 लाख रुपये से शहीद भगत सिंह चौक का नवीनीकरण, वार्ड 12 के बाडी माजरा में 50 लाख रुपये से विभिन्न गलियों व नालियों का निर्माण, वार्ड 13 की जम्मू कॉलोनी में 15.45 लाख रुपये से शहीद रॉकी हर्बल पार्क व लाडो पार्क में स्वागत द्वार निर्माण व जम्मू कॉलोनी में ही 2.04 लाख रुपये से लाडली रोड पर स्वागत द्वार निर्माण होना है।
वहीं वार्ड 13 की नई वैध सत्संग विहार कॉलोनी में 9.50 लाख रुपये से संजू के घर से राजबीर के घर तक गली व नाली निर्माण, वार्ड 13 में 19.50 लाख रुपये से गोगा माडी से त्यागी के घर व संजय त्यागी के घर से देव त्यासगी के घर तक गली व नाली और जसविंद्र डेयरी से पीर वाली गली तक नाले की स्लैब निर्माण, वार्ड 13 की नई वैध त्यागी कॉलोनी में 10.25 लाख रुपये से उर्मिल वाली गली व शहीद रॉकी हर्बल पार्क के पास जसविंद्र वाली गली में नाली व गली निर्माण किया जाना है।
वार्ड 16 में 30.35 लाख रुपये से लेबर बिल्डिंग, सीएससी व शौचालय में टाइल वर्क और वीर सावरकर पार्क का नवीनीकरण, वार्ड 18 की नई वैध माजरी कॉलोनी-1 में 42.36 लाख रुपये से 200 एमएम डाया के एनपी-2 पाइप बिछाने सहित गली निर्माण, वार्ड 22 की नई वैध बैंक कॉलोनी एक्सटेंशन में 25.08 लाख रुपये से मीनाक्षी के घर से शामलाल प्रजापति के घर वाया मुस्कान ब्यूटी पार्लर व राजकुमार वाली गली में गली व नाली निर्माण होना है।
वार्ड 16 के राजा गार्डन में 1.66 लाख रुपये से हीरा पेट्रोल पंप के पास चाहरदीवारी निर्माण, वार्ड 22 की नई वैध जिमखाना कॉलोनी में 25.42 लाख रुपये से एनपी-2 पाइप बिछाने सहित गली निर्माण, वार्ड 15 में डि-प्लान के तहत 2.96 लाख रुपये से छोटी लाइन रोड पर कवर्ड ड्रेन का निर्माण, वार्ड 13 में 4.24 लाख रुपये से पुराना हमीदा में तारबंदी के कामों के टेंडर रिकॉल हुए हैं।
सिरे चढ़ाने को निविदा का हो प्रचार-प्रसार
निवर्तमान पार्षद रामआसरा भारद्वाज, विनोद मरवाह ने कहा कि न तो टेंडर के बारे में उन्हें पता लगता है और न अधिकांश ठेकेदार व एजेंसियों को, क्योंकि इनका विज्ञापन समाचार पत्रों में नहीं दिया जाता। सदन में प्रस्ताव पास होने पर भी निवर्तमान पार्षदों को टेंडर की प्रति नहीं मिलती। अगर सही प्रचार प्रसार हो तो टेंडर सिरे चढ़ सकते हैं।
टेंडर प्रक्रिया से ही शहर में विकास कार्य कराए जाते हैं। इसी के तहत नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। - आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।