फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जंगल से चोरी खैर के 40 टुकड़े बरामद

Sat, 10 Feb 2024 04:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा (यमुनानगर)। बिलासपुर के चौराही मार्ग पर जंगल से चोरी से काटी गई खैर की लकड़ी से लदी पिकअप को वन विभाग की टीम ने पहाड़ीपुर नाके के पास पकड़ा है। गाड़ी से खैर की लकड़ी के 40 टुकड़े बरामद हुए, जिनका वजन करीब 19 क्विंटल व कीमत लगभग 70 हजार है। वन विभाग के रेंजर कृष्ण कुमार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस को दी शिकायत में रेंजर कृष्ण कुमार ने बताया कि चार फरवरी को सूचना मिली थी कि सरकारी जंगल से खैर की चोरी करके पिकअप में नारायणगढ़ की तरफ ले जाया जा रहा है। इसपर वन दारोगा मुकंदी ने विभाग के कर्मचारी आशिक अली, रामपाल, परवेज व बलबीर सिंह के साथ नकटी नदी के पुल पर नाकाबंदी की। इसी दौरान एक पिकअप को जांच के लिए रोका तो चालक पहाड़ीपुर की तरफ गाड़ी भगा ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग के कर्मचारियों ने पिकअप का पीछा करते हुए पहाड़ीपुर के पास रोक लिया। पिकअप के रुकते ही इसमें सवार तीन से चार व्यक्ति भागने में सफल रहे। एसएचओ राजेश ने बताया कि वन विभाग के रेंजर की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पिकअप से बरामद दस्तावेजों के आधार पर गाड़ी के मालिक व खैर की लकड़ी के चोरों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें