फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड से लाया दुल्हन, बार्डर पर पहुंचा तो स्वास्थ्य कर्मी बोले- रुको जनाब, कोरोना का प्रकोप है करानी होगी थर्मल स्क्रीनिंग

विज्ञापन
corona virus - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
खिजराबाद। कोरोना ने लोगों के जीने का तरीका बदल दिया है। जिले के बॉर्डर पर थर्मल स्क्रीनिंग करने वालीं स्वास्थ्य विभाग की टीमों को तैनात किया गया है। जिले में प्रवेश करने से पहले लोगों को स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग करानी पड़ती है स्वस्थ मिलने पर ही उसे जिले के अंदर जाने की इजाजत दी जाती है। वीरवार को उत्तराखंड से एक परिवार शादी कर जब जिले में प्रवेश किया तो सभी को नाके पर रोक लिया गया, फिर क्या था बारात में शामिल लोगों के साथ दूल्हा और दुल्हन के स्वास्थ्य की थर्मल स्क्रीनिंग की गई इसके बाद भी उन्हें जिले में प्रवेश करने दिया गया।
विज्ञापन

उत्तराखंड के सुतून से एक परिवार शादी करके यमुनानगर में दुल्हन लेकर आ रहे थे। जैसे ही वह हरियाणा की सीमा में आए वहां पर मौजूद कलेश्वर मठ के नजदीक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिजराबाद डॉक्टरों की टीम ने दूल्हा दुल्हन व परिवार के सदस्यों की जांच की। जांच के दौरान सब सही पाया गया उसके बाद उन्होंने दूल्हा दुल्हन और उसके परिवार को जाने दिया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान अगर किसी को कोई समस्या होती है तो उसको मौके पर ही दवाई दी जाती है। वही लोगों को इस महामारी से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी मास्क पहन कर रखें। उचित दूरी बनाकर रखें थोड़ी-थोड़ी देर बाद साबुन से अपने हाथ साफ करते रहे। इस अवसर पर उनके साथ स्वास्थ्य कर्मी मुकेश कुमार काउंसलर रमेश कुमार मौजूद रहे। जानकारी देते हुए बलजिंदर सिंह मान ने बताया कि कोरोना वायरस के मद्देनजर प्रशासन के निर्देशानुसार कलेश्वर मठ के नजदीक नाकाबंदी की गई है। यहां पर हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड की सीमा लगती हैं। जिस कारण दूसरे राज्यों से वाहनों का आना जाना लगा रहता है। वही यहां पर स्टोन क्रेशर होने की वजह से दूर-दूर से अलग-अलग राज्यों की गाड़ी संभाल लेने आती है। जिसके चलते पुलिस प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोजाना आने जाने वाले वाहनों की जांच की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें