फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे न्यूनतम स्तर पर पहुंचा कोरोना, जिले में कुल पांच संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
राहत की बात है कि जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई है। अब पांच एक्टिव केस रह गए हैं। सोमवार को भी कोई नया केस नहीं मिला, जबकि दो लोगों ने महामारी को मात दी है। उपायुक्त गिरीश अरोड़ा ने लोगों से और सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि जल्द से जल्द जिले को कोरोना से मुक्त किया जा सके।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि जिले के पांच सक्रिय मरीजों में चार को घर पर ही आइसोलेट किया गया है, जबकि एक मरीज अस्पताल में दाखिल है। इससे पहले अब तक कुल 385805 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 357503 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं अभी 1102 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने बताया कि जिले की कुल आबादी में 32.09 प्रतिशत लोगों की कोरोना जांच हो गई है। फिलहाल जिले का रिकवरी रेट 98.32 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी के सहयोग से जल्द ही जिला कोरोना मुक्त हो सकेगा। इसके लिए उन्होंने सख्ती से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें