Corona positive, a student of private school was found, stirred
एक निजी स्कूल की 16 वर्षीय छात्रा कोरोना पॉजिटिव मिली है। इससे स्कूल प्रबंधन में खलबली मच गई है। वहीं रादौर क्षेत्र के स्कूलों में सैंपलिंग तेज कर दी है। वहीं, जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 95.20 प्रतिशत हो गया है। मंगलवार को 32 संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 29 कोरोना के नए मामले मिले हैं। जिले में अब तक कुल 6132 संक्रमित मिल चुके हैं। जिनमें से 80 जिले के बाहर अन्य स्थानों के हैं। जिनमें से 5838 संक्रमित ठीक हो चुके हैं।
जिले में सोमवार से स्कूल 10वीं और 12वीं विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोले गए है। हालांकि शुरू वाले दिन छात्रों की संख्या काफी कम रही, क्योंकि स्कूल में आने से पहले उन्हें संबंध ब्लॉक के स्वास्थ्य केंद्र से कोरोना की रिपोर्ट दिखाने के बाद एंट्री मिलती। ऐसे में स्कूलों में काफी कम बच्चे ही दिखाई दिए। लेकिन, दूसरी दिन भी यहीं स्थिति रही। वहीं, मंगलवार को रादौर क्षेत्र के एक निजी स्कूल की 16 वर्षीय छात्रा के पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। ऐसे में बच्चों के अभिभावक भी बच्चों को कोरोना डर सता रहा है। इसीलिए अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं।