फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित महिला की मौत, 49 कोरोना के नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। कोरोना संक्रमित एक 27 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। जिले में लगभग 175 मौत कोरोना काल में हो चुकी है। यदि लापरवाही बरती तो यह और भी जानलेवा साबित हो सकती है। मंगलवार को 49 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि 15 संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में अब तक कुल 7420 संक्रमित मिल चुके हैं। जबकि 7024 स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

पहाड़ीपुर निवासी 27 वर्षीय महिला की मौत पीजीआई चंडीगढ़ में हुई है। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व महिला की जटिल डिलीवरी हुई थी और शरीर में इंफेक्शन हो गया, जिसके चलते महिला को पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहीं पर कोरोना की जांच कराई गई, जो पॉजिटिव आई। महिला को इलाज के बाद भी कोई आराम नहीं मिला। जिस कारण उसकी मौत हो गई। महिला का अंतिम संस्कार सरकार की गाइडलाइन पर नगर निगम द्वारा किया गया।
238 एक्टिव केस
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि जिले में 238 एक्टिव केस हैं, जिसमें से 187 संक्रमित होम आइसोलेट हैं, जिनमें से 15 एक्टिव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में भर्ती है। जबकि 36 संक्रमित कोविड-19 अस्पतालों में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को कोविड-19 जांच टीम द्वारा 407 सैंपल लिए गए। अभी तक कुल 2,27,840 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 2,18,962 की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। जबकि 1219 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

इन जगहों पर मिले संक्रमित मरीज
गांव खेड़ा से दो केस, गांव ममीदी से दो केस, गांव बुडिया, थापर कॉलोनी, गांव बिलासपुर से तीन केस, गांव दरियापुर, गांव भेड़थल, गांव जुब्बल, माता मोहल्ला रादौर, गांव मुस्तफाबाद से तीन केस, आईटीआई, गांव भंभौल, सेक्टर-17 हुडा जगाधरी से 10 केस, प्रेमनगर, विष्णु गार्डन जगाधरी, गांव नाभ, वीरनगर से दो केस, सरोजनी कॉलोनी से चार केस, प्रो. कॉलोनी से दो केस, रघुनाथपुरी, थर्मल कॉलोनी, कृष्णा कॉलतोनी, न्यू हमीदा कॉलोनी, खेड़ी दर्शन सिंह, रूप नगर, गांव नगला खालसा, गांव धौलरा, जेपी अस्पताल के सामने से, गांव खुर्दी से है।
23 क्षेत्र हुए कंटेनमेंट जोन मुक्त
डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि जिले के 23 कंटेनमेंट जोन को मुक्त घोषित किया गया है, जिसमें शिव कॉलोनी रादौर, गांव खुर्दबन, वीना नगर कैंप, चिट्टा मंदिर रोड, गांव तेजली, सेक्टर-7 हुड्डा जगाधरी, गांव धौलरा, गांव गधौली सरस्वती नगर, गांव लक्सीबांस, गांव कलावड़ थाना छप्पर, गांव पलाका, गांव परवालो जगाधरी, गांगव रामगढ़ बिलासपुर, गांव सढ़ौरा, गांव टोपरा कलां, गांव बलाचौर छछरौली, गांव मानखेड़ी की टपरियां, विष्णु नगर जगाधरी वर्कशाप आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें