यमुनानगर। एक तरफ कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर कोरोना तेजी से पांव पसारने लगा है। सोमवार को कोरोना के 59 नए केस मिले हैं। जबकि 22 संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में अब तक 7371 संक्रमित मिल चुके हैं। जिनमें से 7009 स्वस्थ हो चुके हैं।
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि जिले में 205 एक्टिव केस हो गए हैं, जिनमें से 160 संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। जिले के 14 एक्टिव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में भर्ती है। जबकि 31 संक्रमित कोविड-19 अस्पताल में भर्ती है। सोमवार को कोविड-19 जांच टीम द्वारा 198 सैंपल लिए गए। अभी तक कुल 2,26,855 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 2,18,874 की रिपोर्ट निगेटिव आयी है।
इन स्थानों पर मिले संक्रमित
गांव छछरौली, गांव मैहलावाली से तीन केस, सेक्टर-17 जगाधरी से तीन केस, हनुमान गेट शांति कॉलोनी, मॉडल टाउन से दो केस, महाराणा प्रताप मॉडल टाउन, सेक्टर-18 पार्ट 2 से दो केस, न्यू हमीदा कॉलोनी, गांव दुसानी, नजदीक आईटीआई इंद्रा गार्डन, गांव खारवन, गांव नाहरपुर, राजधानी कॉलोनी से दो केस, सुभाष नगर, त्यागी गार्डन से दो केस, रेलवे रोड जगाधरी, मोहल्ला काजियान साढौरा, हीरा नगर, नजदीक सुरेश चंद्रा अस्पताल जोडियो से पांच केस, गांव दयालगढ़ माजरी, पुरानी अनाजमंडी, मॉडल कॉलोनी, शिवपुरी ए, गांव ललहाडीकलां मानकपुर, कुलदीप नगर, वाल्मीकि बस्ती व गांव दौलतपुर रादौर, गांव घेसपुर चुंगी कॉलोनी, गांव सढौरा, गांव बलाचौर, आदर्शनगर, गांव ढिलौर, फर्कपुर से चार केस, नजदीक पंचायत भवन से दो केस, इंद्रलोक गली नजदीक गाबा अस्पताल, गांव रामपुर खादर से चार, 26 वर्षीय पुरुष प्रोफेसर कॉलोनी, लक्ष्मी गार्डन नजदीक आईटीआई के रहने वाले हैं।
15 क्षेत्र कंटेनमेंट जोन हुए मुक्त
डीसी मुकुल कुमार ने जिले के 15 क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन मुक्त घोषित कर दिया है। जिनमें नया गांव साबेपुर जगाधरी ब्लॉक, मकान नंबर 12 बैंक कॉलोनी राजीव गार्डन, गांव गधौला सरस्वती नगर, सिविल लाइन जगाधरी, जोगिंद्र नगर, एमएलएन कॉलेज गेट के पास व गांव कांजनू रादौर, गांव मैहलावाली जगाधरी, लक्ष्मी नगर, कल्याण नगर राजबाला मंदिर के पास, सिविल लाइन जैन मंदिर, सरस्वती नगर शुगर मिल कॉलोनी, सेक्टर-17 हुडा जगाधरी, सेक्टर-18 जगाधरी है।
कुंभ मेले में जाना है तो करानी होगी कोरोना की जांच
यमुनानगर। डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि जिले से यदि कोई भी श्रद्धालु हरिद्वार कुंभ मेले में जाएगा तो उसे 72 घंटे पहले अपनी जांच करानी होगी। इसके बाद ही हरिद्वार में प्रवेश मिल पाएगा। इसके साथ ही उन्होंने 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले, गंभीर बीमारी से ग्रसित व 10 वर्ष से कम उम्र वाले बच्चों को भीड़भाड़ वाले स्थान पर न जाने की अपील की है।