फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भवन निर्माण के लिए समाज से मांगा सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। क्षत्रिय एकता महासभा की मासिक बैठक रविवार को जगाधरी में हुई। जिसमें समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं व गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज के निर्माणाधीन भवन को लेकर विचार-विमर्श करना तथा सहयोग के लिए समाज के लोगों से अपील करना था।
महासभा के प्रधान सुरेंद्र कुशवाहा, रामबीर चौहान, योगेंद्र चौहान, संजीव चौहान, देवेंद्र राणा, मास्टर जंगशेर बताया कि यह भवन समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा। यह केवल ईंट-पत्थर से बना ढांचा नहीं, बल्कि पूरे क्षत्रिय समाज की पहचान और गौरव का प्रतीक होगा। भवन का निर्माण कार्य समाज के सामूहिक प्रयास से ही संभव है। इसलिए सभी सदस्य अपनी क्षमता अनुसार आर्थिक सहयोग, निर्माण सामग्री या सेवा के रूप में योगदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज का यह भवन आने वाली पीढ़ियों के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगा, इसलिए इसमें सभी की भागीदारी आवश्यक है। बैठक में कई सदस्यों ने खुले दिल से सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही, महासभा ने अब तक सहयोग देने वाले समाजसेवियों, दानदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। एक विशेष समिति बनाई गई है जो भवन निर्माण की प्रगति और आवश्यकताओं की निगरानी करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें