फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भाजपा की मेयर उम्मीदवार सुमन की जाति पर विवाद

Thu, 20 Feb 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम से भाजपा की मेयर प्रत्याशी सुमन बहमनी के सर नेम को और जाति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एक व्यक्ति ने उन पर तथ्य छुपाने का आरोप लगाते हुए रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम सोनू राम से जांच कराने और भाजपा प्रत्याशी से स्पष्टीकरण मांगने की मांग की है। इस पर रिटर्निंग ऑफिसर ने जांच शुरू कर दी है।
रिटर्निंग ऑफिसरका कहना है इस पर प्रत्याशी से दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उधर, भाजपा प्रत्याशी सुमन बहमनी ने यह सभी आरोप निराधार बताए हैं। उनका कहना है कि उनके पिता भी जेल अधीक्षक रहे। वह एससी जाति से ही आती हैं। यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम से भाजपा प्रत्याशी सुमन बहमनी ने नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन

वार्ड -1 निवासी गुरमीत ने रिटर्निंग ऑफिसर सोनू राम को एक प्रार्थनापत्र लिखकर कहा कि वह एससी वर्ग से है और भाजपा उम्मीदवार सुमन बहमनी के नाम से प्रचार कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जब वह शिक्षा विभाग में प्रोन्नत हुई थी तो उनका नाम सुमन वर्मा दर्ज किया गया था। भाजपा प्रत्याशी ने इन सभी आरोपों को निराधार हैं। वह पांच भाई-बहन हैं और सभी अधिकारी पद पर तैनात रहे हैं।
उनका जाति प्रमाणपत्र भी 35 साल पहले जारी हुआ था। अब इस तरह से विवाद उठाया जा रहा है, यह पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें