संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। अंबाला लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी वरुण चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया को 47 हजार 60 वोटों से हरा दिया। वरुण ने छह लाख 57 हजार 745 वोट हासिल किए। बंतो कटारिया ने छह लाख 10 हजार 685 वोट हासिल कर दूसरा स्थान, बसपा प्रत्याशी पवन रंधावा ने 23211 वोट हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया।
इनेलो प्रत्याशी गुरप्रीत सिंह को 8837, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कमल कुमार को 8710 और जननायक जनता पार्टी प्रत्याशी किरण पुनिया को 6016 वोट पड़े। हरियाणा जनसेना पार्टी से राकेश कुमार को 3091 और भारतीय जवान किसान पार्टी से बलजीत सिंह को 2456 और एकम सनातन भारत दल से मेहर सिंह चालिया को 2362 मत मिले।
पीप्लस पार्टी ऑफ इंडिया से गुलाब सिंह को 1674 और बहुजन मुक्ति पार्टी से सूरज कुमार को 1492 और निर्दलीय मोहर सिंह को 1246 और भारतीय युवा जन एकता पार्टी से मामचंद रत्तूवाला को 1244 और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से डॉ. नितेश चोपड़ा को 850 वोट पड़े।