संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। अंबाला लोकसभा में यमुनानगर जिले की यमुनानगर, जगाधरी और साढौरा तीनों विधानसभाओं में भाजपा की बंतो कटारिया को 219988 वोट मिले। वहीं कांग्रेस के वरुण चौधरी ने 250814 वोट हासिल किए। ऐसे में वरुण चौधरी ने 30826 वोटों के अंतराल से बंतो कटारिया को परास्त कर दिया।
वहीं साल 2019 में स्वर्गीय रतन लाल कटारिया ने कांग्रेस की कुमारी सैलजा को साढ़े तीन लाख वोटों से हराया था। रोचक बात ये रही बंतो कटारिया ने कांग्रेस के वरुण चौधरी को तीनों विधानसभाओं में जबरदस्त फाइट दी। भाजपा की हार ज्यादा वोटों के अंतराल से नहीं रही। यमुनानगर जिले से दो लाख से अधिक वोटों से वरुण चौधरी के जितने के कयास लगाए जा रहे थे। वहीं जिले की रादौर विधानसभा में भाजपा के नवीन जिंदल ने आम आदमी पार्टी के डॉ. सुशील गुप्ता को 7198 मतों से हराया।
कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के नवीन जिंदल ने इंडिया गठबंधन के डॉ. सुशील गुप्ता को ओवरऑल 28 हजार 119 मतों से हराकर जीत हासिल की। वहीं उधर प्रत्याशियों की जीत की खुशी में पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे बजाए और ढोल की थाप पर नाचते हुए लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया। उधर बंतो कटारिया के हारने पर भाजपा चुनाव कार्यालयों पर सन्नाटा पसर गया।
जिले के कुल 899112 मतदाताओं में से 639604 लोगों ने उत्साह के साथ 25 मई को 963 बूथों पर मतदान किया था। उसके बाद मतगणना के नतीजों का बेसब्री से इंतजार किया था रहा था। पार्टियों के चुनावी कार्यालयों पर बड़ी एलईडी लगाई गई थी, ऐसे में कार्यकर्ता सुबह ही वहीं पर नजर गड़ाए बैठे रहे। उधर शहर की आइटीआई में चारों विधानसभाओं के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा थ्री लेयर की सुरक्षा के घेरे में की गई थी। वहीं मतगणना को लेकर प्रशासन की तरफ से तमाम प्रबंध किए गए थे।
यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र में पड़े वोट
पार्टी वोट
बीजेपी 86523
कांग्रेस 61848
नोटा 884
जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में हुआ मतदान
पार्टी वोट
बीजेपी 74989
कांग्रेस 90435
नोटा 603
साढौरा विधानसभा क्षेत्र में डाले गए वोट
पार्टी वोट
बीजेपी 58476
कांग्रेस 98531
नोटा 431
रादौर विधानसभा क्षेत्र में पड़े वोट
पार्टी वोट
बीजेपी 70554
कांग्रेस 63356
नोटा 321
साल 2019 में यमुनानगर विधानसभा में हुआ मतदान
पार्टी वोट
बीजेपी 101300
कांग्रेस 36566
नोटा 902
साल 2019 में जगाधरी विधानसभा में पड़े वोट
पार्टी वोट
बीजेपी 87667
कांग्रेस 58495
नोटा 846
साल 2019 में साढौरा हलके का मतदान
पार्टी वोट
बीजेपी 80222
कांग्रेस 52170
नोटा 693
साल 2019 में रादौर विधानसभा क्षेत्र में पड़े वोट
पार्टी वोट
बीजेपी 84591
कांग्रेस 50088
नोटा 347