फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं की राय के बाद ही बनेगा कांग्रेस का जिलाध्यक्ष: रफीक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं राजस्थान के विधायक रफीक खान बुधवार को प्रतापनगर पहुंचे। बैठक में उन्होंने संगठन मजबूती के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चर्चा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन का ढांचा अब हर कार्यकर्ता की आवाज और सहभागिता पर आधारित होगा। राहुल गांधी के दिशा निर्देशों के अनुसार ही संगठन का पुनर्निर्माण किया जा रहा है और यह कार्य नीचे से ऊपर तक पूरी पारदर्शिता से पूरा किया जाएगा। रफीक खान ने बताया कि हर स्तर, ब्लॉक, विधानसभा, जिला और फ्रंटल संगठनों के नेताओं से चर्चा की जा रही है। सबसे पहले जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी। इसके बाद ब्लॉक व अन्य पदाधिकारियों की सूची तैयार की जाएगी। यह प्रक्रिया 15 दिनों में पूरी कर ली जाएगी और रिपोर्ट एआईसीसी को सौंपी जाएगी। पैनल निर्माण में पूर्व विधायक, सांसद, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल आदि संगठनों की राय को महत्व दिया जाएगा। निष्पक्षता, सहभागिता और कांग्रेस विचारधारा को संगठन की आधारशिला बनाया जाएगा।
इस दौरान विधायक रफीक खान ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा की नीतियां जनविरोधी हैं। कांग्रेस ही देश को सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों की दिशा में आगे ले जा सकती है। इस दौरान जगाधरी विधायक अकरम खान, जिला सह प्रभारी जितेंद्र कुंडू, जाकिर हुसैन, कपिल खेन्रपाल, नरपाल गुर्जर, मनोज जयरामपुर, मोहन वर्मा, नरवैल सिंह, गुलजार अहमद दिलशाद सहित जिले के कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें