फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अधिकारियों की रेकी कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 12 Jun 2025 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जठलाना। थाना जठलाना पुलिस ने अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए अधिकारियों की रेकी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान चौगांवा निवासी सूरजभान और ज्योतिसर निवासी हरिराम के रूप में हुई। पुलिस ने इनके कब्जे से रेकी से जुड़े कई व्हाट्सएप ग्रुप व अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य बरामद किए हैं।
विज्ञापन

जठलाना थाना में तैनात एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि टीम के साथ लापता युवती की तलाश में उमरी चौक के पास मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि सूरजभान व हरिराम अवैध खनन में लिप्त हैं और अधिकारियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए व्हाट्सएप ग्रुपों के जरिए रेकी का काम कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उमरी चौक पर एक नई कार को रोका, जिसमें दोनों आरोपी सवार थे। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सूरजभान व हरिराम बताया। तलाशी के दौरान सूरजभान के पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनमें से कई व्हाट्सएप ग्रुपों की जानकारी मिली।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि जय श्री राम नाम से व्हाट्सएप ग्रुप में 217 सदस्य जुड़े हैं। इसमें कई ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पाई गई हैं। इस ग्रुप का संचालन खुद सूरजभान और हरिराम कर रहे थे। एक अन्य ग्रुप का एडमिन जरनैल संधू बताया गया है। इसके अलावा जय श्री श्याम नाम से व्हाट्सएप ग्रुप में 168 सदस्य और जय श्री कृष्णा नाम के ग्रुप में कई सदस्य जुड़े मिले। जांच में लगभग 14-15 अन्य व्हाट्सएप ग्रुप भी पाए गए हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय सिम के इस्तेमाल के संकेत मिले हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें