फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस के दूसरे मरीज की पुष्टि, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। ब्लैक फंगस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले तीन दिनों में ब्लैक फंगस के दो केस मिल चुके हैं। हालांकि दो संदिग्धों की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। खास बात यह है कि जिन लोगों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है, उनमें से एक उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का है। जबकि सोमवार को सामने आया दूसरा केस करनाल के रहने वाले व्यक्ति का है। दोनों ही जिले के निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। ब्लैक फंगस के दोनों मरीजों को पहले कोरोना होकर ठीक हो चुका है।
विज्ञापन

करनाल निवासी 58 वर्षीय अधेड़ में ब्लैक फंगस की पुष्टि सोमवार को हुई है। चिकित्सकों के अनुसार व्यक्ति की आंखों में परेशानी हुई थी। इसके बाद उसके गाल में भी परेशानी होना शुरू हो गई, जिसके बाद परिजनों ने चार दिन पूर्व मरीज को गाबा अस्पताल में भर्ती किया। ब्लैक फंगस के लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकों ने उसकी जांच कराई जो सोमवार को पॉजिटिव आई। मरीज अस्पताल में भर्ती है। चिकित्सकों का कहना है कि अभी मरीज को दवाई दी जाएगी। स्थिति को देखते हुए चार से पांच दिनों ऑपरेशन भी किया जा सकता है।
-सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि अब तक जिले में ब्लैक फंगस के दो मरीज की पुष्टि हो चुकी है। एक मरीज जिंदल अस्पताल में भर्ती है। दो दिन पहले उसकी पुष्टि हुई थी। जबकि सोमवार को दूसरी मरीज की पुष्टि हुई है। मरीज गाबा अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

-गाबा अस्पताल के संचालक डॉ. बीएस गाबा ने बताया कि करनाल निवासी 58 वर्षीय अधेड़ कोरोना संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो गया था, लेकिन वह पोस्ट कोविड बीमारी की चपेट में आ गया। मरीज को शुगर भी है। मरीज की जांच कराई गई, सोमवार को ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई। फिलहाल इलाज शुरू कर दिया है। कुछ दिन बाद मरीज का ऑपरेशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें