फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल दो दिन टली, कल होगा निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सूचना प्रौद्योगिक समिति कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के बैनर तले कर्मचारी मंगलवार को भी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने दो दिन के लिए हड़ताल स्थगित कर दी है। यदि 14 दिसंबर तक मांगों का समाधान नहीं हुआ तो कर्मचारी फिर से हड़ताल पर जा सकते हैं। मंगलवार को हड़ताल के लिए कर्मचारी सुबह अनाजमंडी में एकत्रित हुए। यहां से कर्मचारी नारेबाजी करते हुए पंचकूला के लिए रवाना हो गए। कर्मचारियों के हड़ताल पर होने से अधिकांश सरकारी कार्यालयों का काम लटका रहा है। सुबह लोग अपने काम के लिए कार्यालय आए, लेकिन कर्मचारी न होने से निराश लौट गए। हालांकि हड़ताल का सोशल मीडिया पर प्रचार होने से बहुत कम लोग ही कार्यालय पहुंचे। इस दौरान सबसे ज्यादा परेशानी ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीयन, डोमोसाइल, रजिस्ट्री इत्यादि करवाने वाले लोगों को हुई। चूंकि लोगों को इन कामों के लिए तिथि दी गई, लेकिन कर्मचारी न होने से काम नहीं हुआ। वहीं कर्मचारियों के न होने से सभी सरकारी कार्यालयों में काम प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

प्रधान विनय गर्ग, उपप्रधान अजयवीर ने बताया मंगलवार को हड़ताल का अंतिम दिन रहा है। संघ की ओर से 12 दिसंबर तक हड़ताल की घोषणा की गई थी। अंतिम दिन की हड़ताल के लिए सदस्यों ने पंचकूला पहुंचकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्य कमेटी व आला अधिकारियों के बीच वार्ता हुई। जिसमें उन्हें 14 दिसंबर तक का समय दिया गया है। प्रधान विनय ने कहा कि यदि 14 दिसंबर तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं तो कर्मचारी दोबारा हड़ताल पर जा सकते हैं। इसके आगे की रणनीति राज्य कमेटी की ओर से घोषित की जाएगी। वहीं कर्मचारियों की हड़ताल से सरकार को अनुमानित करीब पांच करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। प्रधान ने कहा कि बुधवार से कर्मचारी नियमित रूप से काम करेंगे। आंदोलन संबंधी निर्णय 14 दिसंबर को ही लिया जाएगा। इस दौरान संदीप भारद्वाज, मोहित मित्तल, ईसम सिंह, मोहित गोयल, मूलचंद शर्मा, विजेंद्र राणा, नितिन मेहता, रविंद्र वागले, श्रवण सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें