फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गंदगी मिलने पर मेयर ने दरोगा को हटाने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन




मेयर मदन चौहान ने मंगलवार को वार्ड नंबर 15 में पुराना रादौर रोड, छोटी लाइन व संत नगर कॉलोनी में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संत नगर छोटी लाइन पर नालियों में गंदगी मिली। जिस पर मेयर मदन चौहान ने सख्ती दिखाते हुए सीएसआई सुनील दत्त को संबंधित सफाई दरोगा को तुरंत प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित सफाई निरीक्षक को क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के कड़े निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र के दुकानदारों को कचरा नालियों में न बहाने, पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने और अतिक्रमण न करने के बारे में भी चेताया।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 15 के छोटी लाइन व संत नगर में सफाई व्यवस्था को लेकर उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र मित्तल व संजय मित्तल मंगलवार को मेयर मदन चौहान से मिले। जिसके बाद मेयर मदन चौहान खुद क्षेत्र का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने पुराना रादौर रोड, छोटी लाइन व संत नगर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ दुकानदारों द्वारा नालियों में पॉलीथिन व अन्य कचरा डाला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें