फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ठंड के तेवर नरम, कल से बारिश के आसार

Tue, 21 Jan 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मौसम साफ होने से कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की सर्दी से लोगों को राहत मिली। सोमवार को अन्य दिनों की अपेक्षा सर्दी कम रही। सुबह सुबह खिली धूप ने मौसम सुहाना बनाए रखा। दोपहर बाद काले बादल छाने लगे और धूप हल्की हो गई।
वहीं इस दौरान पूरा दिन करीब पांच किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा ने शाम को ठिठुरन बढ़ा दी। मौसम साफ होने का लुत्फ लोगों ने धूप में बैठकर उठाया। कई दिन से हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ रही है। सर्दी के कारण सामान्य जीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। धूप निकलने से काफी राहत मिली। इस दौरान पिछले सप्ताह की अपेक्षा सोमवार को तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस का अंतर देखने को मिला। सोमवार को अधिकतम 22.6 डिग्री और न्यूनतम 9.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया। वहीं मंगलवार व बुधवार को भी सर्दी कम रहने की संभावना है। वीरवार व शुक्रवार को बारिश की संभावना है। इससे तापमान में कुछ कमी आएगी।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ सोमवार को शहर के पार्कों, बगीचों, बाजारों व सड़कों पर खूब रौनक देखने को मिली। लोगों ने धूप में बैठकर समय बिताया। तमाम गलियों व मोहल्लों में लोगों को धूप में बैठा देखा गया। बाजारों में भी दुकानदार व अन्य लोगों को धूप में बैठ देखा गया।
विज्ञापन

पार्कों में बच्चे खेलते व अन्य लोग धूप में बैठकर देखे गए। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह तक सर्दी कम रहने की संभावना है। जबकि जनवरी के अंतिम दिनों में कड़ाके की सर्दी के साथ घना कोहरा छाने का पूर्वानुमान है। वसंत पंचमी के बाद सर्दी में लगातार कमी आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें